UTTARAKHAND NEWS : उत्तराखंड के चमोली में खराब मौसम के बीच जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास ग्लेशियर टूट गया. इस घटना के बाद लोगों में हंडकंप मच गया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…घटना शानिवार शाम की बताई जा रही है… मिली जानकारी के अनुसार इस ग्लेशियर के टूटने से किसी प्रकार के नुकसान की बात सामने नहीं आई है.

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब के गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि ग्लेशियर टूटा जरूर है… लेकिन किसी भी प्रकार की कोई नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं आपको बता दें कि एक महीने पहले 30 जनवरी को भी चमोली जिले में ग्लेशियर टूटा था.

नीती घाटी के मलारी गांव से 200 मीटर की दूरी पर मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से लोग दहशत में आ गए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार करीब पंद्रह मिनट तक क्षेत्र में बर्फ की धुंध छाई रही…हालांकि सुबह तक स्थिति सामान्य हो गई तब लोगों ने राहत की सांस ली.