दिल्ली एयरपोर्ट पर इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
डीआर कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे हाई रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों की खास निगरानी की जा रही है।
अगर किसी यात्री में बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी-दस्त, गले में खराश या रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत हेल्थ डेस्क को सूचना देने को कहा गया है।
साथ ही इबोला संक्रमित मरीजों के खून या बॉडी फ्लूड्स के संपर्क में आए लोग इमिग्रेशन से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूर जानकारी दें।सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।