उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी,हरिद्वार और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में बीते दिन मौसम ने अचानक करवटी ली, एक ओर जहां तपती गर्मी से लोगो को राहत तो मिली | लेकिन इसके साथ ही आम जनता की मुसीबतें भी बढ़ गई | बता दें कि टिहरी की कोटी कालोनी झील में दोपहर बाद भीषण तूफान आया, वहीं तूफान के कारण कई बोटें पलटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई | जिससे बोट संचालकों को काफी नुकसान पहुंचा | इस दौरान बोट संचालकों ने प्रशासन से तूफान के कारण उनको हुए नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति देने की मांग की है | तूफान के कारण झील में सौ से ज्यादा बोटों में से आधी से ज्यादा बोटें बुरी तरह से बर्बाद हो गई हैं | वहीं तुफान से प्रभावित बोट संचालकों का कहना है कि इस तूफान ने उनके लॉकडाउन के बाद ढर्रे पर आये कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित किया गया है |
Date : 11-May-2022
Penned by Reeta Joshi