उत्तराखंड में बदलते मोसम के मिजाज़ को देख कर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।
बता दें कि अगले चार दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जनपद देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।