साइबर क्राइम के बढ़ते अपराध को देखते हुए सरकार ने इसे रोकने के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है। आपको बता दे अब मोबाइल पर फ़ोन करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए अब किसी ऐप की जरुरत नहीं पड़ेगी। दरअसल दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने कॉल करने वाले के नंबर के साथ उसका नाम भी दिखाना शुरू कर दिया है। वही फिलहाल मुंबई और हरियाणा में इसका ट्रायल शुरू किया गया है।लेकिन पुरे देश में यह सुविधा 15 जुलाई तक शुरू कर दी जायेगी। आपको बता दे इसके निर्देश सरकार ने कंपनियों को दे दिए है। बताया जा रहा है की जो नाम मोबाइल पर कॉल आने के वक्त दिखाई देगा, वह सिम खरीदते वक्त फॉर्म पर दी गयी जानकारी के आधार पर होगा। साथ ही दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों का कहना है की यह कदम साइबर अपराध को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। हलाकि ट्राई के अनुसार, इसके लिए देशभर के नेटवर्क प्रदाता को अपने ग्राहक आवेदन पत्र में ग्राहकों द्वारा प्रदान किये गए नाम पहचान का उपयोग करना आवश्यक होगा। साथ ही, व्यावसायिक कॉल के मामले में कंपनी का नाम प्रदर्शित होगा।
साइबर क्राइम के बढ़ते अपराध को रोकने के लिए सरकार ने उठाया ठोस कदम