Government Jobs : पीएम मोदी ने की 10 लाख नौकरियों की घोषणा, किस विभाग में कितनी होगी वैकेंसी..देखें पूरी लिस्ट ?

By New31 Uttarakhand

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अगले डेढ़ साल में 10 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा के बाद सभी विभाग और मंत्रालय अपने यहां रिक्तियों की संख्या घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। पीएम ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि उनकी सरकार मिशन मोड में 10 लाख नौकरियां देंगी।

जानकारी के अनुसार रेलवे समेत कई विभागों में लाखों पद खाली हैं। आइए जानते हैं किस विभाग में कितने पद खाली हैं। एक रिपोर्ट में केंद्र सरकार के अनुसार, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 1 मार्च 2020 तक 8.72 लाख पद रिक्त हैं। इसमें 21,255 पद ग्रुप ए समूह के हैं। 98,842 पद ग्रुप बी के हैं और 7.56 लाख पद ग्रुप सी के हैं। मंत्रालयों में भी लाखों पद खाली हैं। सिविल डिफेंस में 2.47 लाख, रेलवे में 2.37 लाख, गृह मंत्रालय में 1.28 लाख, डाक विभाग में 90,050 पद, इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट में 28,237 पद खाली हैं। गौरतलब है कि सभी सरकारी विभाग में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 40.05 लाख है।

किस विभाग में कितने पद खाली ?

सिविल डिफेंस- 2.47 लाख
रेलवे- 2.37 लाख
गृह मंत्रालय- 1.28 लाख
डाक विभाग- 90,050 हजार
इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स डिपार्टमेंट- 28,237 हजार

Date: 13-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.