बजट सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार। इस दिन देंगे सभी मंत्री सवालों के जवाब

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में विधानसभा के आगामी बजट सत्र को विधानसभा सचिवालय की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं, तो वहीं अब विधानसभा सत्र में सदन के भीतर मंत्रियों को भी प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिन तय कर दिया गया है।

उत्तराखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तारीखों का भले ही ऐलान न हुआ हो। लेकिन विधानसभा सचिवालय की तरफ से सत्र की तैयारियों को मुकम्मल किया जाने लगा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड शासन की तरफ से मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सदन के भीतर प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिनों को तय करने से जुड़ा पत्र सचिव विधानसभा को भेज दिया गया है।

सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रेमचंद अग्रवाल सदन में विपक्ष के प्रश्नों का जवाब देने के लिए अधिकृत किये गए हैं।

मंगलवार को सतपाल महाराज के विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब विभागीय मंत्री की तरफ से दिया जाएगा।

बुधवार का दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और चंदन राम दास के लिए तय किया गया है। इस दिन इन मंत्रियों के विभागों से जुड़े प्रश्नों को रखा जाएगा।

गुरुवार को धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल के विभागों के प्रश्न सदन में लाए जाएंगे।

शुक्रवार का दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा के लिए तय किया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.