अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा था. वहीं सीक्वल को लेकर भी फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं.रिलीज से पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म करने वाली पुष्पा 2 को लेकर हाल ही में ये जानकारी फिल्म निर्माताओं की तरफ से दी गई थी, इसी महीने नवंबर में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई है, जिसकी जानकारी अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दी है। इन सबके बीच मेकर्स ने फिल्म को लेकर और हाईप बढाते हुए अनाउंस कर दिया है की साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला अब ‘पुष्पा 2: द रूल ‘में एक स्पेशल गाने के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं.
इन सबके बीच बता दें कि फिल्म के ट्रेलर की घोषणा जल्द ही होने वाली है. यह गाना फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद है और इसमें श्रीलीला ग्लैमरस लुक में दिखाई देंगी.बता दें कि पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पुष्पा देश में एक बड़ा नाम बन गई है और सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं. पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।.फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है, जिसमें टी सीरीज का म्यूजिक hai ,फैंस काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, और अब 5 दिसंबर 2024 को यह इंतजार खत्म होगा, जब फिल्म पुष्पा 2 तमिल, तेलुगू और हिंदी में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।