नेटफ्लिक्स पर साल 2021 में एक वेब सीरीज रिलीज ने दस्तक दी थी जिसका नाम ‘स्क्विड गेम’ है। शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था जिसके बाद ये नेटफ्लिक्स की सुपरहिट और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई थी। अब इस सक्सेसफुल सीरीज का दूसरा सीजन भी आने वाला है। ऐसे में फैंस की धड़कने काफी तेज हो गई हैं, ये शो का क्रेज ही है जिसके कारण लोग इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ये सर्वाइवल ड्रामा कहां और कब से देख सकते हैं। सर्वाइवल ड्रामा सीरीज के दूसरे सीजन फैंस काफी लंबे वक्त से कर रहे हैं और अब उनका इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। ये सीरीज क्रिसमस वीक यानी 26 दिसंबर को रिलीज की जाने वाली है। सीरीज की स्ट्रीमिंग की बात करें तो ये आधी रात 3 बजे से होगी और सभी 7 एपिसोड एक साथ जारी किए जाएंगेइसका मतलब है फैंस बिना किसी रुकावट या इंतजार के शो का मजा उठा सकते हैं। दर्शक ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मंथली या ईयरली सब्सक्रिप्शन के साथ ही देख सकते हैं। इस सीजन के साथ सीरीज और ज्यादा रोमांचक और नए ड्रामा के साथ नए मोड़ लेकर आ रही है।
स्क्विड गेम की कहानी पैसे को लेकर चलने वाले एक गेम के इर्द-गिर्द घूमती है. ये एक साउथ कोरियाई वेब सीरीज है. इस सीरीज़ में 456 लोग कर्ज से निकलने के लिए एक गेम में हिस्सा लेते हैं. इस गेम में बच्चों के कुछ खेल खेले जाते हैं और जो भी खिलाड़ी हार जाता है उसे मार दिया जाता है. सीरीज का सस्पेंस काफी मजेदार है और एक्टर्स की एक्टिंग आपको सीट से उठने का मौका नहीं देती. इस गेम को जीतने वाले को 45.6 बिलियन साउथ कोरियाई वॉन यानी लगभग 300 करोड़ रुपये का इनाम मिलता है. सीरीज़ को ह्वांग डोंग-ह्युक ने डायरेक्ट किया है. कोरियाई सिनेमा में एक ऐसी चीज है जो बहुत अच्छे से और ज्यादा दिखाई जाती है. ये चीज है लोगों के बीच फैली असामनता. ये असामनता, अमीरी-गरीबी के रूप में आपको लगभग हर एक कोरियाई सीरीज या फिल्म कहीं ना कहीं देखने को मिल जाएगी. इस सीरीज में भी इस असामनता को काफी बखूबी दिखाया गया है.