Landslide: मलबा आने से बंदरकोट के पास बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, लगातार गिर रहे पत्थर

By New31 Uttarakhand

सार

गंगोत्री हाईवे बंद होने से वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन नहीं थम रहा है। मंगलवार सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है। बीआरओ की टीम रास्ते को खोलने में जुटी है।

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.