दादी की शादी’ का पहला पोस्टर रिलीज,8 मई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

दादी की शादी’ का पहला पोस्टर रिलीज, 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड की आने वाली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दादी की शादी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें कहानी की झलक के साथ एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट सामने आया है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि “दादी इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं और सारे नियम तोड़ रही हैं। क्या परिवार उनके साथ है या उनके खिलाफ?” इस टैगलाइन से साफ है कि फिल्म में जनरेशन गैप और पारिवारिक रिश्तों को हास्य के साथ पेश किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है, जो इसे एक हल्की-फुल्की लेकिन भावनात्मक कहानी के रूप में दर्शकों के सामने लाने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा दक्षिण भारतीय अभिनेता सरथ कुमार, तेजस्विनी कोल्हापुरे, सादिया खतीब और निखत हेगड़े जैसे कलाकार शामिल हैं।

यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग खूबसूरत लोकेशन शिमला में की गई है, जो इसकी विजुअल अपील को और भी खास बनाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का क्लाइमेक्स सीक्वेंस बेहद खास होने वाला है। निर्देशक ने बताया कि एंड-क्रेडिट सॉन्ग में शिमला और आसपास के स्कूलों के करीब 700 बच्चे पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आएंगे। यह गाना फिल्म का एक बड़ा आकर्षण बनने की उम्मीद है।

‘दादी की शादी’ एक ऐसी कहानी पेश करेगी, जिसमें पारिवारिक रिश्तों, पीढ़ियों के टकराव और आधुनिक सोच को हास्य के साथ जोड़ा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस अनोखी कहानी को कितना पसंद करते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.