पिता-पुत्र ने क्रिकेट बैट मारकर ली मासूम कुत्ते की जान , पुलिस ने मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया मुकदमा

By New31 Uttarakhand

काशीपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।बता दे की पिता और पुत्र ने मिलकर क्रिकेट बैट से एक कुत्ते को पीटकर मारा डाला। जिसके बाद मेनका गांधी के मामले में हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

जानकारी के मुताबिक काशीपुर में पिता-पुत्र ने क्रिकेट बैट से एक लावारिस कुत्ते को पीटकर मार डाला।वही घटना की सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपी के शिक्षक पुत्र ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से ई-मेल के माध्यम से संपर्क साधा। और पशु अधिकार कार्यकर्ता, और पर्यावरणविद् मेनका गांधी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने शिकायतकर्ता शिक्षक के पिता और भाई के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वही आरोपी की बहु रेखा ने कहा कि उसका एक देवर पुलिस विभाग में है, उसके प्रभाव में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसके बाद रेखा के पति पंकज ने घटना की जानकारी मेनका गांधी को मेल पर भेजी। इस पर मेनका गांधी ने काशीपुर सीओ आशीष भारद्वाज और एसओ प्रदीप नेगी से बात की।और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ।

बताया गया है कि मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुरेंद्र और उसके पुत्र अमित के खिलाफ धारा 428 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Date-02/07/2022
By-Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.