बच्चों को तैरना सिखाते समय खुद डूब गए पिता, हुई दर्दनाक मौत!

बच्चों को तैरना सिखाते समय खुद डूब गए पिता, हुई दर्दनाक मौत!
By New31 Uttarakhand

उदयपुर के गंगू कुंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठोकर चौराहा निवासी दुर्गाशंकर अपनी 13 साल की बेटी और छोटे बेटे को तैरना सिखाने के लिए गंगू कुंड गए थे। इसी दौरान उनका पैर अचानक सीढ़ियों से फिसल गया और वे 30 फीट गहरे पानी में गिर गए।

बच्चों ने अपने पिता को डूबता देख जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उन्हें बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा। बाद में पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई।इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

डिफेंस टीम के सदस्यों ने दुर्गाशंकर की थमती सांसों को वापस लाने के लिए तुरंत मौके पर ही सीपीआर देकर बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दुर्गाशंकर दम तोड़ चुके थे.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.