काशीपुर में तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई
काशीपुर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आगामी 15 अगस्त से पूर्व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई।लेकिन इस बैठक में पूर्व की तरह गुटबाजी फिर उभरकर सामने आई। इस बार भी बैठक के दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति चर्चा का केंद्र बनी रही।
मीटिंग में कांग्रेसियों में सामने आई गुटबाज़ी
दरअसल काशीपुर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था। आपको बता दें नवचेतना भवन में आयोजित यह बैठक वैसे तो आगामी 8 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर थी , लेकिन इस बैठक में पहले की तरह गुटबाजी उभरकर तब सामने आई जब ज्यादातर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे ।
अधिकतर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनुपस्थित रहे
बैठक के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिनमे प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा निकाली जानी है, जिसमें काशीपुर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस यात्रा में महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस समेत समस्त संगठन की भूमिका इसमे रहेगी और तिरंगा यात्रा के दौरान आम जनता को यह संदेश देने का काम किया जाएगा कि आने वाले समय में सरकार धर्म को आड़ बनाकर किस तरह काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम जनता के बीच में जाया जाएगा।
वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता की अनुपस्थिती पर कहा कि सभी लोगों से आपस में संपर्क कर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर इस यात्रा को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा।
Date-3/July/2022
Pennde By – Meghna