पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग में हुआ ग्रेनेड अटैक धमाका, चंडीगढ़ और  पंजाब में हाई अलर्ट

By New31 Uttarakhand

 मोहाली सेक्टर -77 में इंटेलिजेंस दफ्तर की  की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरपीजी ( रॉकेट प्रोपेनल ग्रेनेड) गिरा और इससे  धमाके जैसी आवाज हुई। धमाका देर शाम करीब 7.45 बजे हुआ। पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड फटा नहीं है। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। चंडीगढ़ और पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रेनेड अटैक से बिल्डि़ंग की तीसरी मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए और दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।

सुबह से चल रहा है सर्च अभियान, नहीं मिला कोई सुराग: पूरे क्षेत्र में आज सुबह से भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इंटेजिलेंस आफिस के आसपास के क्षेत्र को पुलिस ने सील कर रखा है। अभी तक यह सुराग नहीं मिल पाया है कि इंटेलिजेंस आफिस की इमारत पर कहां से ग्रेनेड दागा गया। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने अपने कब्‍जे में ले रखा है। पुलिस टीम की तरफ से जांच की जा रही है। पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि बिल्डि़ंग को उड़ाने के लिए  ग्रेनेड फेंका गया था।  मोहाली और आसपास के क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।  पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पूरी घटना पर राज्‍य के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है। ग्रेनेड फट जाता तो  बिल्‍डिंग को भारी नुकसान हो सकता था और आसपास भी काफी नुकसान हो सकता था।

J&K  से जुड़ सकते हैं मोहाली हमले के तार

पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय  पर हुए हमले के तार जम्मू-कश्मीर से भी जुड़ सकते है। विस्फोट के लिए राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल किया गया। आरपीजी का प्रयोग जम्मू-कश्मीर के आतंकी करते हैं या आम तौर पर पाकिस्तान या अफगानिस्तान में इसका प्रयोग किया जाता है।  पुलिस की जांच इस दिशा में भी जा रही है कि आरपीजी को दूसरे राज्य या जम्मू-कश्मीर से मंगवाया गया होगा और इसे चलाने वाला स्थानीय अपराधी हो सकता है। उसे बाकायदा ट्रेनिंग दी गई हो, क्योंकि आरपीजी चलाने वाले का निशाना भले कुछ इंच से चूक गया हो लेकिन 80 से 90 फीट की दूरी से जिस प्रकार से कमरा नंबर 41 को निशाना बनाया गया है, उस तरह निशाना लगाने वाला कोई पहली या दूसरी बार ऐसा काम करने वाला अपराधी नहीं हो सकता है।

Date : 11-May-2022

Penned by Reeta Joshi

 

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.