बॉलिवुड ऐक्टर जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और सनी देओल उन सितारों की लिस्ट में हैं, जिनकी फिल्में बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचा चुकी हैं। ये सितारे अपने जमाने के हिट कलाकारों में शामिल रहे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग आपको आज भी अपने घर के अंदर ही मिल जाएगी। सोचिए, क्या हो अगर ये तीनों कलाकार एक ही फिल्म में साथ नजर आएं। जी हां, यह सच होने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और तीनों कलाकारों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें की 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार – जैकी श्रॉफ, संजय दत्तमिथुन चक्रवर्ती और सनी देओल एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। चारों कलाकारों ने गुरुवार को अपनी नई फिल्म बाप की घोषणा की। अभिनेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया कि उन्होंने एक्शन फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जैकी श्रॉफ ने सुनील और संजय के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, “जहां चार यार मिल जाए …. अरे चौथा किधर है भीदु…,” क्योंकि सनी देओल शूटिंग के पहले दिन गायब थे। संजय दत्त ने सनी देओल को टैग किया और इंस्टाग्राम पर जैकी की पोस्ट को रीपोस्ट किया और लिखा, “शूटिंग का पहला दिन और @iamsunnydeol पहले से ही बंक कर रहे हैं … आप कहां हैं पाजी? #BAAPofallfilms।” सनी ने इंस्टाग्राम पर जवाब दिया और कहा, “तुम लोग काफ़ी फिट लग रहे हो। मैं भी अपना ढाई किलो का हाथ लेकर आ रहा हूं।”

जैसे ही जैकी श्रॉफ ने यह फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की, फैन्स बेहद ही एक्साइटेड हो गए….चारो को एक ही जगह साथ में देखने को लेकर वह बेसब्र हो गए हैं. सनी देओल और जैकी श्रॉफ इससे पहले जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. एक फैन ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, “दादा, बाबा, मिथुन दा और केवल एक सनी पाजी. 80 और 90 के दशक के सुपरहीरोज को सलाम.” एक और फैन ने लिखा, “
Date: 17-June-2022
Penned by tanuja bhauryal