दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter खरीद लिया है | दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को 44 अरब डालर (3.30 लाख करोड़ रुपये) में ट्विटर को खरीद लिया। इस सौदे के साथ ही 16 साल पहले अस्तित्व में आए इस इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का प्रबंधन मस्क के हाथों में चला जाएगा। इस सौदे पर व्हाइट हाउस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन इंटरनेट मीडिया की ताकत तो लेकर चिंतित हैं। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब अगर ट्विटर उनका अकाउंट बहाल भी कर देता है तो वह इस प्लेटफार्म पर नहीं लौटेंगे।
लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के चेयरमैन और दुनिया के सबसे बड़े अमीर आदमियों में शुमार एलन मस्क ने आखिरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ को खरीद ही लिया | उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए करीब 44 अरब डॉलर में सौदा पक्का किया है | वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था |
बता दें कि जब मस्क ने ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी तो बड़ा सवाल यह उठा था कि क्या उनके पास इसके लिए फंड है। इसके बाद इस तरह की खबरें सामने आई कि कई निजी इक्विटी फर्म ने उनके साथ भागीदारी करने की इच्छा जताई। इसी परिपेक्ष्य में उन्होंने पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्गन स्टेनली और दूसरे बैंक उन्हें 13 अरब डालर कर्ज देने को तैयार हो गए हैं। इसके अलावा वह टेस्ला में अपने स्टाक की एवज में 12.5 अरब डालर का ऋण लेंगे। जबकि 21 अरब डालर के नकद भुगतान के जरिये ट्विटर की बाकी बची हिस्सेदारी खरीदेंगे। मार्गन स्टेनली ने मस्क की इलेक्टि्रक कार कंपनी टेस्ला में भी निवेश कर रखा है।
ट्विटर में टेस्ला कंपनी के चेयरमैन एलन मस्क की सबसे अधिक करीब 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी थी, लेकिन अब उनके पास इसका 100 फीसदी हिस्सा होगा | एलन मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदा है | ट्विटर की खरीद पूरी होने के बाद एलन मस्क ने सबसे पहले ट्वीट का स्क्रीन शॉट पर साझा किया है|
Date : 26-April-2022
Penned by Reeta joshi