चुनाव आयोग ने साल 2026 के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद देश के कई बड़े राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार Kerala, Puducherry और Assam में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं दक्षिण भारत के बड़े राज्य Tamil Nadu में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा West Bengal में चुनाव दो चरणों में होंगे, जहां पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है और प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
चुनाव आयोग के मुताबिक सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 मई को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इन चुनावों को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई राज्यों में सत्ताधारी दल अपनी सरकार बचाने की चुनौती का सामना कर रहे हैं, वहीं विपक्ष भी सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक दल अपने-अपने चुनावी अभियान को तेज करने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में इन राज्यों में बड़े-बड़े चुनावी रैलियां, जनसभाएं और प्रचार अभियान देखने को मिलेंगे, जहां विकास, रोजगार, महंगाई और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति पेश करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।