ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान गंगा के तेज बहाव में गिरी 2 लड़कियां, देवदूत बन आए सेना के जवान

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कर रही दो लड़कियों को भारतीय सेना के जवानों ने डूबने से बचा लिया | बता दें कि ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अचानक नदी में गिर गई थीं |दोनों लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गई थीं और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी थीं | इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|

देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है, ऐसे में ज्यादातर लोग पहाड़ों का रुख करते नजर आ रहे हैं| उत्तराखंड का ऋषिकेश इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है |यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटकों को राफ्टिंग करते देखा जाता है | इस दौरान पर्यटक नाव पर लाइफ जैकेट पहन नदी की तेज धारा पर राफ्टिंग करते  है | शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब ऋषिकेश आई दो पर्यटक युवतियां राफ्टिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई और नदी के तेज बहाव में बहने लगी | ऐसे में तत्परता दिखाते हुए भारतीय सेना के जवानों की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने अपनी सूझबूझ से दोनों युवतियों को डूबने से बचा लिया |

सेना के जवानों की सराहना कर रहें यूजर्स

सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है | जिसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ‘भारतीय सेना की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को डूबने से बचाया. ये लड़कियां एक नाव से गिर गईं थी और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं’ | वहीं यूजर्स इस विडियो पर लगातार अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं जिसमें ज्यादातर यूजर्स नदी में गिरी दोनों युवतियों को बचाने वाले सेना के जवानों की सराहना कर रहे हैं|

Date : 30-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.