संपत्ति विवाद के चलते कलयुगी भतीजे ने चाची पर किया जानलेवा हमला

By New31 Uttarakhand

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। बता दे मिली जानकारी के मुताबिक नवाबी रोड स्थित कुलियालपुरा गली नंबर 2 में आपसी विवाद के चलते भतीजा ने चाकू से अपनी चाची के ऊपर हमला कर दिया। वही चाकू का वार लगने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसके बाद वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी और आनन फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मंगल पड़ाव बाजार में किराने की दुकान चलाने वाले कालीचरण गुप्ता का नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा में दो मंजिला मकान है। बताया जा रहा है की उनका बड़े भाइयों और उनके बच्चों से आपस में संपत्ति विवाद चल रहा है। जिसके चलते आज किराना व्यवसायी की पत्नी कुसुम घर में अकेली थी तभी भतीजे ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया।

हालांकि शोर सुनकर मौके पर पहुचे लोगों को कुसुम फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी दिखी। उसके गर्दन और पेट पर चाकू के निशान थे। साथ ही गंभीर रूप से घायल कुसुम को शहर के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने महिला को अस्पताल में एडमिट करवाया। साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुच कर घटनास्थल का मुआयना किया। वारदात के पीछे संपत्ति विवाद होना बताया जा रहा है। हालांकि इस खबर को लिखे जाने तक हमलावर युवक अभी फरार है। पुलिस वारदात को अंजाम देकर फरार हुए युवक की तलाश में जुटी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.