भारी बारिश से जम्मू में बहे पुल , कई इलाकों में सड़कें हुईं बंद आज भी है बारिश की संभावना

By New31 Uttarakhand

पिछले 24 घंटों में जम्मू में 62 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि रविवार दोपहर से जम्मू जिले में भी मौसम साफ हो गया। बटोत में सात एमएम और कटड़ा में आठ एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई है।

वही, मानसून की बारिश जम्मू में आफत बन गई है । जम्मू शहर का तापमान श्रीनगर से कम रहने पर गर्मी से राहत रही लेकिन किश्तवाड़ में भोट नाले में आई बाढ़ से पाडर-मचैल मार्ग पर बना पुल बह गया। जिले के चिशोती गांव में बनाया गया अस्थायी पुल भी बाढ़ में बह गया।

बता दे की कठुआ जिले में नदी-नालों में उफान आ गया। कई मार्ग घंटों बंद रहे। उज्ज दरिया में बाढ़ से अलर्ट जारी कर दिया गया। पानी का बहाव 70 हजार क्यूसेक के स्तर को पार गया। बाढ़ से पानी तटीय इलाकों के खेतों में घुस आया। इससे धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

वही ,बारिश से जम्मू जिले के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम साफ रहने से कश्मीर के लगभग सभी जिलो में तापमान में उछाल दर्ज हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है।

Date -04/07/2022
By – Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.