उत्तराखंड में लोकसभा के बाद अब निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। बता दे इसे लेकर निर्वाचन आयोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव राहुल कुमार गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर मतदाता सूचियों में कई मतदाताओं के नाम न होने और अन्य गलतियों को सुधारने के निर्देश दिए हैं। ये सारा काम 15 दिनों मैं निपटा कर राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी स्तर पर भेजी जाएगी। इसमें अगर कोई बीएलओ या सुपरवाइजर लापरवाही करेगा तो उसके विरुद्ध चुनाव आयोग के नियमानुसार कार्यवाही अमल मैं लायी जाएगी।
साथ ही सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और आम जनता को जागरूक बनने और इसमें सहभागिता करने की बात कही है। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार नगर निगम देहरादून के वार्डों की मतदाता सूची बनाते समय बीएलओ की ओर से वार्डों की सीमाओं व स्वरूप का संज्ञान नहीं लिया गया और लापरवाही से मतदाता सूची तैयार की गई। जिसके कारण मतदाता सूचियों में भारी कमियां पाई गई हैं। इसी कारण सभी जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं की अगले 7 दिनों तक वार्डवार सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत मैं शिविर लगा ने और 3 दिनों तक घर घर जाकर मतदाता सूची में छूटे हुए नाम शामिल कर त्रुटि का सुधार करे।