Dream 11 – अब उत्तराखंड के MLA का सुरक्षा कर्मी कैलाश ड्रीम 11 से बना करोड़पति, बाबा केदार का बताया आशीर्वाद

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के कई युवाओं के लिए आईपीएल धनवर्षा बनकर आया है, ड्रीम 11 और कई क्रिकेट फेंटेसी से लोग लगातार करोड़पति बन रहे हैं..अब खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से है जनपद रुद्रप्रयाग से क्रिकेट आईपीएल में ड्रीम इलेवन टीम बनाकर पुलिस जवान कैलाश रावत ने 1 करोड़ की धनराशि जीती है…आपको बता दे कि पुलिस जवान कैलाश रावत वर्तमान में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है.

एक करोड़ जीतने के बाद कैलाश रावत ने कहा कि यह बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद है, क्योंकि मैंने 2020 मे केदारनाथ धाम मे ड्यूटी के बाद से IPL खेल में टीम लगानी शुरू की थी, हर किसी का ख्वाब रहता है कि मेरी भी लाटरी लगे, उन्होंने कहा बीते रविवार को ड्रीम इलेवन मे टीम लगाकर आज मुझे 1 करोड़ जीतने का सौभाग्य मिला है,

पुलिस कर्मी ने कहा यह हम गरीब एवं छोटी सी नौकरी करने वालों के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने सुरक्षा कर्मी को एक करोड़ जीतने पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है, कि कैलाश रावत मेरे साथ ड्यूटी करते हुए आज करोड़पति बन गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.