‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन रचा इतिहास! एक दिन में कमा डाले 200 करोड़ से ज्यादा

By New31 Uttarakhand

रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। जिस धमाके की उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उससे कहीं आगे निकल गई है। पहले ही दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉलीवुड में नई मिसाल कायम कर दी। भारत में ही फिल्म ने लगभग 120 करोड़ ग्रॉस और करीब 102 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जबकि सिर्फ हिंदी वर्जन से ही करीब 99 करोड़ की कमाई सामने आई है। खास बात ये है कि रिलीज से पहले हुए प्रीव्यू शोज़ में ही फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी थी, जिससे इसकी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के संकेत मिल गए थे। वहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 48 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो आगे और बढ़ सकती है।

इस ऐतिहासिक ओपनिंग के साथ Dhurandhar 2: The Revenge ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड Jawan के नाम था, लेकिन अब वह पीछे छूट गया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने Pushpa 2: The Rule, RRR और Baahubali 2: The Conclusion जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे दी है। हिंदी वर्जन में भी फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है और 100 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड और ईद के मौके पर यह फिल्म 800 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के करीब पहुंच सकती है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.