धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों को दिया तोहफा, अब मिलेगा हर महीने  20 हजार रुपये मानदेय

By New31 Uttarakhand

प्रदेश की धामी सरकार ने शिक्षा मित्रों को तोहफा दिया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है। उन्हें 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। शिक्षा मित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शिक्षा मित्रों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है |

लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की कर रहे थे मांग

प्रारंभिक शिक्षा अपर सचिव दीप्ति सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नियत मानदेय पर कार्यरत शिक्षा मित्रों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था। शिक्षा मित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में 18 दिसंबर, 2021 को शासन को पत्र भेजा था। इसमें मानदेय को बढ़ाने की पैरवी की गई थी।

राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद जारी होगा आदेश

अपर सचिव ने बताया कि शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद आदेश जारी किया गया है। इससे करीब साढ़े सात सौ शिक्षा मित्रों को लाभ होगा। शिक्षा मित्रों की बड़ी संख्या को डीएलएड और टीईटी उत्तीर्ण होने के बाद प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर समायोजित किया जा चुका है। शेष रह गए शिक्षा मित्रों को रिक्त पदों पर समायोजित करने में वरीयता देने का भरोसा सरकार दे चुकी है।

Date : 23-April-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.