राज्य में आज से चलेगा किरोयदारों और ठेली-रेहड़ी वालों का सत्यापन अभियान, डीजीपी ने दिये निर्देश

By New31 Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब राज्य में बड़े पैमाने पर 10 दिन तक सघन सत्यापन अभियान चलाया जाएगा | डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश के बाद राज्य के प्रत्येक जिले में पुलिस रोजाना सत्यापन अभियान की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजेगी। इस दौरान राज्य में 10 सालों से रह रहे लोगों, रेहड़ी, पटरी वालों और किरायेदारों का सत्यापन किया जाएगा।

इसके अलावा पर्यटक स्थलों पर ऑपरेशन मर्यादा अभियान भी पुलिस शुरू करने जा रही है। तीर्थ हुआ पर्यटन स्थलों पर अमर्यादित लोगों को मर्यादा सिखाने के लिए पुलिस ने सभी जिलों में ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया जाएगा। इस ऑपरेशन के तहत धार्मिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वाले हुड़दंग करने वाले और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Date: 21-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.