दिल्ली में कोरोनावायरस की वजह से ड्यूटी के दौरान जान गंवा देने वाले कुछ और कोरोना वॉरियर्स के परिजनों को केजरीवाल सरकार बड़ी राहत देने जा रही है…जी हां दिल्ली सरकार 28 और कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान करेगी, जिनकी कोविड -19 की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी…जानकारी के मुताबिक इससे पहले केजरीवाल सरकार ने 31 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि दे चुकी है.
मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कोविड के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लाखों जान बचाने वाले 28 कोरोना वॉरियर्स के परिवारों को आज एक-एक करोड़ रुपये की सहायता-सम्मान राशि स्वीकृत की. कोरोना वॉरियर्स के परिवारों की हर जरूरत में सरकार उनके साथ खड़ी है.”