देहरादून:-मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का YELLOW और ORANGE अलर्ट

बारिश
By New31 Uttarakhand

मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के सभी जनपदों एवं उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के द्वारा जारी उत्तराखंड के लिए 5 दिनो का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के विभाग ने 3 अक्टूबर 4 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है। वहीं 6 अक्टूबर को भी कुमाऊं मण्डल के जनपदों और उनसे जुड़े गढवाल मण्डल के जनपदों मे कहीं-कहीं भारी से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है जिसके लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि कहीं कहीं बिजली गिरने के साथ जान माल की संभावना बन सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.