देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश का दौर जारी है राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।फिलहाल अगले चार-पांच दिन अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है।मौसम विभाग ने राज्य में आगामी 12 अक्टूबर तक मानसून एक्टिव रहने की संभावना जताते हुए किया अलर्ट जारी।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को राज्य के कुमाऊं मंडल के कई जनपदों, और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी मात्रा में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्यों के कई जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वही भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 6:00 बजे जाली 3 घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्व अनुमान के मुताबिक टिहरी रुद्रप्रयाग पौड़ी उधम सिंह नगर चमोली नैनीताल चंपावत पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में गरज चमक के साथ अगले 3 घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना है।
पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला अंतर्गत व्यास घाटी के गांव में मौसम की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है गर्भाधार- लिपुलेख मार्ग में छीयालेख से लेकर लिपुलेख तक जमकर
बर्फबारी हो रही है। गूंजी,नपलच्यु नाबी, रोंगकोंग, कुटी गांवो में भी बर्फबारी जारी है। आदि कैलाश मार्ग भी बर्फबारी से आच्छादित हो चुका है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रालम में भी बारी हिमपात हो रहा है मध्य, हिमालय छीपलाकेदार में बर्फबारी जारी है।