10 मार्च तक टला सिसोदिया की जमानत पर फैसला।

By New31 Uttarakhand

दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की आज यानी शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान CBI ने उनकी 3 दिन की कस्टडी और मांगी। वहीं, सिसोदिया की जमानत याचिका पर अब 10 मार्च को सुनवाई होगी।

26 फरवरी को गिरफ्तारी के बाद 27 फरवरी को कोर्ट ने सिसोदिया को 5 दिन की कस्टडी में भेजा था, जो आज (4 मार्च) को पूरी हो गई है। कोर्ट में पेशी से पहले CBI मुख्यालय के बाहर पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और CRPF को तैनात किया गया है।

शुक्रवार को सिसोदिया ने निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने लिखा कि CBI की पूछताछ में उन्होंने सहयोग किया है। जब भी उन्हें बुलाया गया, वे आए हैं। उन्होंने दलील दी कि उन्हें कस्टडी में रखने के पीछे अब कोई वाजिब कारण नहीं है, क्योंकि सारी रिकवरी तो CBI कर चुकी है।

YOUTUBE

इससे पहले 28 फरवरी को सुनवाई के दौरान CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि आप पहले हाईकोर्ट जाइए। सीधे हमारे पास आने का क्या मतलब है। हम एक गलत परंपरा को बढ़ावा नहीं दे सकते।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.