टिहरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है | इस सड़क हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी |अनियंत्रित कार के खाईं में गिरने से सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है|ये सड़क हादसा ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे-58 पर सफेद पहाड़ के पास हुआ है |हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाओं के साथ ही दो पुरुष शामिल हैं। बताया गया है कि मृतक मेरठ से शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। इस दुखद हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई है वहीं उनके गांव में भी मातम पसर गया है तथा समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं SDRF की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाल लिया है। पुलिस विभाग की टीम मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
12 मई को होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही हो गया दर्दनाक हादसा, शादी की खरीददारी कर लौट रहे थे परिजन, मातम में बदली सारी खुशियां, परिवार में मचा कोहराम…
आज सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के पास एक ऑल्टो कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई | सूचना पर SDRF और पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया | इस दौरान SDRF टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने बताया कि कार में चमोली निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे | वहीं एक ही परिवार के ये लोग मेरठ से शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे और तभी वे लोग हादसे का शिकार हो गए | वहीं मृतको की पहचान 25 साल की पिंकी सिंह, 40 साल के प्रताप सिंह, 36 साल की भागीरथी देवी, 15 साल के विजय और 12 साल की मंजू के रूप में हुई है |
Date : 8-May-2022
Penned by Reeta Joshi