काशीपुर में एक वैवाहिक स्थल के बाहर खड़ी कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दे कि मृतक युवक कटघरिया हल्द्वानी से रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ काशीपुर आया था। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल कठघरिया हल्द्वानी का रहने वाला 25 वर्षीय धीरज बिष्ट अपने दोस्त नीरज बिष्ट की कार से एक और मित्र राहुल को लेकर काशीपुर में आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर में स्थित सत्यम पैलेस में एक विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि जब सुबह आसपास के लोगों ने कार को खोलकर देखा तो उसमें धीरज मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बता दे कि घटना के बाद मृतक धीरज के परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं घटना के बाद सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मृतक परिवार की तरफ से किसी भी तरह की तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों हल्द्वानी से एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए अल्टो कार से चले थे। वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।