IPL 2022 का शानदार आगाज 26 मार्च को हो चुका है | जिसमे पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया | आईपीएल के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया था | आज 27 मार्च को आईपीएल का दूसरा मुकाबला दिल्ली और मुंबई की टीम के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।मुंबई के लिए पांच खिलाड़ी अपना पहला मैच खेल रहे हैं। वहीं दिल्ली सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ इस मैच में उतरी है। मुंबई की पारी शुरू हो चुकी हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर आ चुके हैं। दिल्ली के लिए पहला ओवर शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं। पहले ओवर में रोहित ने 10 रन बटोरे हैं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के लिए इस मैच में पांच खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। तिलक वर्मा, टिम डेविड, मुरुगन अश्विन, राइली मेरिडिथ और टायमल मिल्स आज मुंबई के लिए पहला मैच खेलेंगे। तिलक वर्मा और टिम डेविड का यह पहला आईपीएल मैच भी है। वहीं दिल्ली की टीम इस मैच में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब कोई टीम सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है।
दिल्ली की टीम
पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।
मुंबई की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
Date : 27th March 2022
Penned By Reeta Joshi