आय दिन साइबर क्राइम के अलग अलग मामले सामने आते रहते है लेकिन हर बार साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों के जमा पूंजी को ठगने का काम कर रहे हैं। जिसमे साइबर अपराधी अपने आप को साइबर क्राइम का बताकर लोगों को फोन कर अपने झांसे में ले रहे है दरअसल अपराधी लोगो को फोन कर के कहते है की आपके नाम से कोई कोरियर आया है जिसमें ड्रग्स बरामद हुआ है या फिर आपके ऊपर दुष्कर्म का आरोप है जिससे लोगो को झांसे में लेकर उनकी जमापूंजी हड़प लेते है।
ठीक इसी तरह साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। जिसमे नैनीताल जिले के तल्लीताल थाने में बेटे के दुष्कर्म के केस में फंसने के मामले को रफा-दफा करने के लिए ढाई लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वही पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास अनजान नंबर से फोन आया कि आपका बेटा पुलिस कस्टडी में है। वही महिला के कारण पूछने पर बताया कि उसने एक लड़की से दुष्कर्म किया है। यदि बेटे को छुड़ाना है और लड़की से समझौता करना है तो ढाई लाख रुपये देने होंगे। जिसके बाद बेटे की सलामती के लिए महिला ने ऑनलाइन 20 हजार, उसके बाद फिर 20 हजार और 50 हजार रुपये भेज दिए। हालाकि इसके बाद तकनीकी दिक्कत के चलते 50 हजार और ट्रांसफर नहीं हो सके।