रिलीज से पहले चर्चा में ‘टॉक्सिक’, संजीदा शेख की स्पेशल एंट्री से बढ़ी उत्सुकता!

रिलीज से पहले चर्चा में ‘टॉक्सिक’, संजीदा शेख की स्पेशल एंट्री से बढ़ी उत्सुकता!
By New31 Uttarakhand

अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दमदार स्टारकास्ट और पैन-इंडिया रिलीज प्लान के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।फिल्म में यश के साथ मजबूत फीमेल स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया शामिल हैं। अब खबर है कि इस फिल्म में अभिनेत्री संजीदा शेख भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीदा का फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस होगा और वह एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ संजीदा शेख का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा।

संजीदा शेख लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में उन्होंने फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वह फाइटर और हीरामंडी: द डायमंड बाजार जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं, जहां उनकी अदाकारी को सराहा गया।‘टॉक्सिक’ के अलावा संजीदा शेख जल्द ही अजय देवगन स्टारर धमाल 4 में भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही उनके पास सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म इक्का भी पाइपलाइन में है।

बता दें कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है और हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।दिलचस्प बात यह है कि 19 मार्च, 2026 को बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की टक्कर रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 से होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.