जोशीमठ में बढ़ने लगी सभी घरों में दरारें ,लगातार विकराल रूप ले रहा भू-धंसाव

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव ने अब विकराल रूप ले लिया है,बता दे की अब स्थिति यह है कि भू-धंसाव ने सभी इलाकों को चपेट में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को अचानक मकानों में दरारें आने लगीं जिससे पूरे नगर में दहशत फैल गई।वहीं बुधवार को जेपी कॉलोनी के 50 प्रभावितों को कंपनी ने और अलग-अलग वार्डों से 16 प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया,और इससे पहले भी 11 प्रभावितों को शिफ्ट किया जा चुका है।

YOUTUBE

बता दे की सोमवार रात को नगर के मारवाड़ी वार्ड में जेपी कंपनी के 50 आवासीय भवनों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं। खतरे को देखते हुए बुधवार को जेपी कंपनी ने सभी मकानों को खाली कराकर कर्मचारियों को अलग-अलग जगह पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। कंपनी के आवासीय परिसर में रहने वाले भरत बिष्ट का कहना है कि कंपनी के भवनों के साथ उनके मकानों में भी दरारें आ गई हैं।

वहीं मारवाड़ी में रहने वाले दिनेश सिंह भंडारी, दीपक जोशी, दीपक भंडारी का कहना है कि खेतों में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। वहीं जेपी कॉलोनी के पिछले हिस्से में जमीन से पानी का रिसाव लगातार जारी है। अब कई मकानों की दीवारों से भी पानी रिसने लग गया है।जमीन से निकल रहा पानी खेतों की दरारों में घुस रहा है इससे खतरा और भी बढ़ गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.