Covid Updates: देश में पिछले 24 घंटे में 11,539 नए मामले, 34 मरीज़ों की मौत

By New31 Uttarakhand

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 11,539 नए मामले दर्ज किए गए, इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,39,429 पर पहुंच गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1,01,166 से घटकर 99,879 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, भारत में संक्रमण से 34 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,332 हो गई है.

वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.59 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 3.75 फीसदी और साप्ताहिक दर 3.88 प्रतिशत दर्ज की गई है. देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,37,12,218 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी है.

राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर…

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर थमता नहीं दिख रहा है. राजधानी में कोविड-19 के कारण लगातार लोगों की मौत हो रही है, शनिवार रात को जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,109 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही 9 और लोगों की मौत इससे हुई है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर बढ़कर 11.23 प्रतिशत हो गई

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमण के 19,92,881 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड से 26,420 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में शुक्रवार को 1,417 मामले सामने आए थे, संक्रमण की दर 7.53 प्रतिशत दर्ज की गई थी और तीन मरीजों की मौत हो गई थी.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.