Covid-19 update: देश में बीते 24 घंटों में 2430 नए मामले दर्ज, 17 मरीजों की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है… जी हां शुक्रवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है… इसके साथ ही देश में आज कोरोना के करीब 2400 से नए केस सामने आए हैं।

बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,430 नए केस सामने आए हैं… जबकि 17 लोगों की मौत हुई है… इस दौरान 2,395 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे… इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 26 हजार 618 रह गई है… पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 135 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 26 हजार 427 हो गई है.. जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 70 हजार 952 पहुंच गई है, वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 874 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं.. साथ ही देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है… वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है.. दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.01% है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.