पंतनगर विवि में काउंसिलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू.

पंतनगर विवि में काउंसिलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू
By New31 Uttarakhand

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के वर्ष 2022-23 के लिए 30-31 जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम बीती सात अगस्त को जारी किए जा चुके हैं। इसी आधार पर सफल अभ्यर्थियों की यूजी, पीजी, पीएचडी, डीसीवीए के लिए काउंसिलिंग 12 से 17 सितंबर तक होगी। हालांकि सीट आवंटन की प्रक्रिया अक्तूबर तक चलेगी।

सभी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग का कार्य 12 सितंबर से 17 सितंबर तक किया जाएगा। 23 सितंबर को डिप्लोमा इन वेटरिनरी फार्मेसी व स्नातक स्तर के सभी प्रोग्रामों के लिए सीट आवंटित की जाएंगी। साथ ही उनके सभी प्रपत्रों की जांच 26 से 28 सितंबर तक की जाएगी। 26 सितंबर को सभी पीजी, एमसीए व एमटेक के अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएंगी जबकि उनके प्रपत्रों की जांच 29 और 30 सितंबर को की जाएगी।

वहीं पीएचडी के लिए सीट आवंटन 27 सितंबर को किया जाएगा। पीएचडी अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच एक अक्तूबर को की जाएगी। बता दें कि पीजी व पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई एवं स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को हुई थी।

स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में हैं सीटें
पंतनगर। विवि में इस वर्ष स्नातक की 316, परास्नातक की 269 और पीएचडी की 225 सीटों के लिए प्रवेशार्थी अपनी योग्यता के अनुसार प्रवेश प्राप्त करेंगे। साथ ही बीटेक बायोटेक की 50 प्रतिशत सीटें इस बार पंतनगर विवि स्तर पर भरी जाएंगी जबकि पूर्व में इसकी सभी सीटें जेईई मेंस के आधार पर भरी जाती रही हैं।

इस बार अभ्यर्थियों के लिए 56 पेड सीटें भी उपलब्ध
पंतनगर विवि में इस बार 56 पेड सीटें भी अभ्यर्थियों के लिए अलग से रखी गई हैं। इसमें यदि अभ्यर्थी वेटरनिरी में प्रवेश लेने का इच्छुक है तो उसे चार लाख रुपये प्रतिवर्ष खर्च करने होंगे। यदि वह कृषि स्नातक में प्रवेश लेता है तो उसे एक लाख रुपये प्रतिवर्ष एवं फिशरीज व कम्यूनिटी साइंस में प्रवेश लेता है तो उसे 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष भुगतान करना होगा 56 सीटों में से 26 सीटें एग्रीकल्चर, 16 सीटें वेटरिनरी, 10 सीटें कम्यूनिटी साइंस व चार सीटें फिशरीज साइंस की होंगी। यह सभी पेड सीटें विवि की प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर ही भरी जाएंगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.