Coronavirus Update: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में मिले 5,379 नए मरीज

By New31 Uttarakhand

देश में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है…स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो आकंड़े जारी किए जा रहे है, उसके मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार 07 सितंबर को जो आकंड़े जारी किए गए है उनके मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,379 नए मामले सामने आए हैं… वहीं, कोरोना वायरस से रिकवर हुए मरीजों की संख्या 7,094 है

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,72,241 है.. वहीं, कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,38,93,590 हो गई है.. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 50,594 हो गए हैं।

वहीं, कोरोना वायरस से अब तक देश में 5 लाख 28 हजार 057 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,13,91,49,934 तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार देश में अभी एक्टिव केस कुल मामलों का 0.11 फीसद है। रिकवरी रेट 98.7 फीसद है… डेली पाजिटिविटी दर 1.67 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2 फीसद है।

DATE-07 SEPTEMBER 2022
PENNDE BY- TANUJA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.