Coronavirus Cases: कोरोना मामलों में राहत, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 9 हजार मामले, एक्टिव केस 87 हजार के पार

कोरोना
By New31 Uttarakhand

India Coronavirus Cases: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ये महामारी हर दिन नए लोगों को अपना शिकार बना रहा है, इस वायरस के कारण कई लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्‍‍या का ग्राफ कभी नीचे तो कभी ऊपर की ओर जा रहा है… लेकिन खतरा अब भी बरकार है, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 520 नए मामले दर्ज हुए हैं… जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 98 हजार 696 हो गई है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकडे़ के मुताबिक, नए मामलों की संख्या के बाद अब देश में कुल एक्टिव केस 87 हजार 311 हो गए हैं.

बता दें की पिछले दिन के मुकाबले आज के नए केस में कमी देखने को मिल रही है. देश में बीते दिन कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले सामने आए थे जो आज के मुकाबले करीब 1 हजार 200 कम हैं. वहीं, एक्टिव मामलों में भी कमी दिख रही है. पिछले दिन तक देश में एक्टिव मामले 90 हजार 707 थे जो अब 87 हजार 311 रह गए हैं.

वहीं रिकवरी के आंकड़े पर नजर डालें तो अब तक देश में 4 करोड़ 37 लाख 83 हजार 788 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं. हालांकि, इस कोरोन काल में 5 लाख 27 हजार 597 लोगों ने वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवां दी है. जानकारी के अनुसार देश में वैक्सीनेशन की क्रिया भी जोरो पर चल रही है. पिछले 24 घंटे में 25 लाख 86 हजार 805 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है.. जिसके बाद अब तक 211 करोड़ 39 लाख 81 हजार 444 लोगों को टीका लग चुका है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.