Coronavirus Cases: कोरोना से जारी है राहत! पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 7231 नए मामले, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.03 प्रतिशत पर पहुंचा

By New31 Uttarakhand

India Coronavirus Cases: देश में कोरोना मामलों में बड़ी राहत देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में 7 हजार 231 नए मामले दर्ज हुए हैं. हालांकि, ये आंकड़ा कल दर्ज हुए नए मामलों के मुकाबले ज्यादा है. बीते दिन देश में 5 हजार 439 मामले दर्ज हुए थे|

इन दर्ज नए आंकड़ों के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 29 लाख 258 हो गई है. वहीं, मृतकों के आंकड़े पर नजर डालें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक 5 लाख 27 हजार 829 लोगों की मौत हो गई है|

देश में अब एक्टिव मामले 64 हजार 667 हो गए हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट भी 2.05 प्रतिशत पर आ गया है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में 10 हजार 828 मरीज़ कोरोना की चपेट से बाहर आए है…साथ ही कोरोना के मामलों में गिरावट और तेजी से रिकवर होने के पीछे वैक्सीनेशन का बड़ा हाथ माना जा सकता है. देश में पिछले 24 घंटे में 22 लाख 50 हजार 854 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है जिसके बाद अब कुल आंकड़ा 212 करोड़ 39 लाख 92 हजार 816 हो गया है|

DATE- 31 AUGUST 2022
PENNDE BY- TANUJA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.