प्रदेश में फिर कोरोना की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है । उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 56 नए मरीज मिले हैं जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं… वहीं, एक्टिव केस की संख्या 299 पहुंच गई है…पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 4.09% है.
आपको बता दें कि उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 93,527 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 89,627 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 95.83% है. वहीं, इस साल अब तक 278 मरीजों की मौत हुई है. प्रदेश में मंगलवार को 15380 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है.

अभी तक कुल 85,11,083 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,23,395 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 5,25,278 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है. वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 5,25,278 बच्चों को पहली डोज और 2,21,854 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है.
वही देश में देश में कुल 4,34,07,046 कोरोना केस हो गए हैं.. पिछले 24 घंटे में कुल 4,53,940 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है.
Date: 29-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal