Corona Update:वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है..जी हां देश में कोरोना के दैनिक मामले में आज भी गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5 हजार से कम नए केस आए हैं….बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,417 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हुई. इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,417 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 16 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 1493 की कमी दर्ज की गई है।
बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,417 नए केस सामने आए हैं… इस दौरान 6,032 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 52 हजार 336 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1493 की गिरावट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 66 हजार 862 हो गई है.. जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 38 लाख 86 हजार 496 पहुंच गई है, वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 30 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 213 करोड़ 72 लाख 68 हजार 615 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 19 लाख 94 हजार 670 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
DATE-6 SEPTEMBER 2022
PENNDE BY- TANUJA