Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में देश में आए 3230 केस, 32 की मौत

By New31 Uttarakhand

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है। सोमवार के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इस कमी के साथ आज देश में कोरोना के करीब तीन हजार नए केस सामने आए हैं।

बता दे कि बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 3,230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,129 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 20 लोगों की मौतें हुई… कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 899 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 75 हजार 673 हो गई है.. वही जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 4 हजार 553 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 562 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है। संक्रमण दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.