देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है….जी हां एक ओर जहां त्योहार करीब हैं… वही त्योहारों से पहले कोरोना के दो नए वैरिएंट XBB और XBB.1 मिले हैं… इसके चलते राज्य कोविड को फैलने से रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे हैं… वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई…
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.. कि नए वैरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जाए. इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग में तेजी लाई जाए. वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि एक प्रभावी रणनीति तैयार करनी होगी. इसके साथ ही ये भी सुनिश्चित करना होगा कि बेहतर तरीके से से क्रियान्वयन हो|
ये वैरिएंट बढ़ा रहे टेंशन
कोरोना का यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है. इसका नाम BA.5.1.7 है और यह वायरस काफी तेजी से फैलता है…. नए वैरिएंट के बाद हेल्थ एक्सपर्ट ने सावधानी बरतने की सलाह दी है… क्योंकि चीन में कोविड -19 मामलों में आई तेजी का कारण कथित तौर पर BF.7 और BA.5.1.7 वैरिएंट ही बताया जा रहा है…. ओमिक्रॉन के नए उप-वेरिएंट बीए.5.1.7 और बीएफ.7, अत्यधिक संक्रामक माने जाते हैं… और अब ये दुनिया भर में फैल रहे हैं|
आफत की बात ये है कि नए वैरिएंट्स ने ऐसे समय में दस्तक दी है, जब भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. …लोग खरीदारी के लिए निकल पड़े हैं. बाजारों में भारी भीड़ है. इन वैरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है…. ऐसे में एक्सपर्ट्स चिंता जता रहे हैं कि अगर ये दोनों वैरिएंट्स भारत में आते हैं, तो मुसीबत बढ़ सकती है|