Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है.. जी हां गुरुवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है.. इसके साथ ही देश में आज कोरोना के 2000 के से कम नए केस सामने आए हैं।
आपको बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,997 नए केस सामने आए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हुई है.. इस दौरान 3,917 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे.. इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 30 हजार 362 रह गई है.. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1920 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 6 हजार 460 हो गई है.. जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 47 हजार 353 पहुंच गई है… वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 754 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है… देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.74 फीसदी पहुंच गया है… वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.07 प्रतिशत शामिल है।