Corona Update: देश में कोरोना के मामले में गिरावट, 24 घंटे में आए 1957 नए केस, 8 की मौत

By New31 Uttarakhand

Update: कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है…जी हां रविवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है… इसके साथ ही देश में आज कोरोना के 2000 से भी कम नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,957 नए केस सामने आए हैं.. जबकि 8 लोगों की मौत हुई है, इस दौरान 2,654 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे… इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 27 हजार 374 रह गई है…. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 705 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 16 हजार 394 हो गई है, जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 63 हजार 151 पहुंच गई है… वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 822 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

वही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.. देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.75 फीसदी पहुंच गया है… वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.71% है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.