Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 2424 नए केस, 15 की मौत

By New31 Uttarakhand

Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी राहत की खबर है..जी हां रविवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में आज कोरोना के 2500 से कम नए केस सामने आए हैं।

बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,424 नए केस सामने आए हैं जबकि 15 लोगों की मौत हुई है… इस दौरान 2,938 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे.. इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 28 हजार 79 रह गई है… पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 514 की कमी दर्ज की गई है।

साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 16 हजार 861 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 60 हजार 497 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 814 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

वैक्सीनेश पर जोर

भारत सरकार कोरोना से लड़ने के लिए लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. देश में अब तक 218 करोड़ 99 लाख 72 हजार 644 लोगों को कोरोना वायरस टीकाकरण किया जा चुका है. वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत बीते 24 घंटे में 1 लाख 84 हजार 540 लोगों को कोविड 19 वैक्सीन की डोज लगाई गई.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.