देश में फिर लगेगा कोरोना जैसा लॉकडाउन? इबोला को लेकर जारी हुआ हाईअलर्ट

देश में फिर लगेगा कोरोना जैसा लॉकडाउन? इबोला को लेकर जारी हुआ हाईअलर्ट
By New31 Uttarakhand

अफ्रीका के कुछ देशों में तेजी से फैल रहे जानलेवा ईबोला वायरस को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर देश में ईबोला की रोकथाम, निगरानी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न मंत्रालयों और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।बैठक में सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही Indian Council of Medical Research और National Centre for Disease Control को ट्रैकिंग, टेस्टिंग और सर्विलांस सिस्टम हर समय सक्रिय रखने को कहा गया है।केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल देश में ईबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है ताकि वायरस के संभावित प्रसार को रोका जा सके।दरअसल, अफ्रीका के कई देशों, खासकर Uganda और Democratic Republic of the Congo में ईबोला संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए World Health Organization ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।

WHO की चेतावनी के बाद सभी एयरपोर्ट्स के लिए नई SOP और गाइडलाइंस जारी की हैं।नई गाइडलाइंस के अनुसार, युगांडा और कांगो से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क रखने वाली एयरलाइंस को यात्रियों से स्व-घोषणा पत्र भरवाना होगा और उसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचानी होगी। कांगो से जुड़ी एयरलाइंस में एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, एमिरेट्स, एयर फ्रांस, एतिहाद एयरवेज और इजिप्ट एयर शामिल हैं। वहीं युगांडा से कनेक्टेड एयरलाइंस की सूची में एअर इंडिया, इंडिगो और KLM जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।एयरलाइंस को उड़ान के दौरान यात्रियों के लिए विशेष घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी यात्री में बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, चकत्ते या रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत क्रू मेंबर्स को सूचित करना होगा।

ऐसे यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से में अलग बैठाया जाएगा और उनके आसपास की सीटें खाली कराई जाएंगी।इसके अलावा एयरलाइंस को फर्स्ट एड किट में तीन-लेयर मास्क, डिस्पोजेबल ग्लव्स, PPE किट और सैनिटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है।भारत में अभी लॉकडाउन लगाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि देश में फिलहाल ईबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार केवल एहतियात के तौर पर तैयारी कर रही है ताकि अगर भविष्य में कोई संक्रमित व्यक्ति भारत आता है तो उसे तुरंत रोका जा सके।सरकार ने एयरपोर्ट, बंदरगाह और बॉर्डर पर जांच बढ़ा दी है। विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है और एयरलाइंस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय, ICMR और दूसरी एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, अभी आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ईबोला कोरोना की तरह हवा में तेजी से फैलने वाली बीमारी नहीं मानी जाती। यह संक्रमित व्यक्ति के खून, शरीर के तरल पदार्थ या सीधे संपर्क से फैलता है। इसलिए फिलहाल केवल सावधानी और निगरानी पर जोर दिया जा रहा है, लॉकडाउन पर नहीं।अगर भविष्य में कोई बड़ा खतरा पैदा होता है तो सरकार हालात के अनुसार फैसला ले सकती है, लेकिन अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.